Skip to main content

ग्राम पंचायत और प्रधान के 20 काम पता हैं... अगर नहीं तो पढ़ लीजिए

ग्राम पंचायत और प्रधान के 20 काम पता हैं... अगर नहीं तो पढ़ लीजिए

" ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं, जिनके बारे में न तो प्रधान ग्रामीणों को बताते हैं और न ही लोगों को इनके बारे में पता चलता है। जैसे कि गाँव में पशुओं के लिए चरागाह की व्यवस्था किसी भी ग्राम पंचायत में नहीं होती है।"

गांवों का कायाकल्प करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर साल एक-एक ग्राम पंचायत लाखों करोड़ों रुपए देते हैं। इन पैसों से वहां शौचालय, नाली खडंजा, पानी, साफ सफाई, पक्के निर्माण होने चाहिए। गांव में सिंचाई की सुविधा हो ये भी प्रधान का काम है। आप के घर का पानी सड़क पर न बहे ये भी पंचायत का काम है, लेकिन ज्यातादर लोग इस बारें में जानते नहीं है।
" ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं, जिनके बारे में न तो प्रधान ग्रामीणों को बताते हैं और न ही लोगों को इनके बारे में पता चलता है। जैसे कि गाँव में पशुओं के लिए चरागाह की व्यवस्था किसी भी ग्राम पंचायत में नहीं होती है।" 
उत्तर प्रदेश में कुल 59,163 ग्राम पंचायतें हैं, प्रदेश में 16 करोड़ लोग गांव में रहते हैं। 14वें वित्त, मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन के वार्षिक औसत निकाला जाए तो एक पंचायत को 20 लाख से 30 लाख रुपए मिलते हैं। ये आंकड़े आपको बताने इसलिए जरूरी हैं, क्योंकि इन्हीं पैसों से आपके लिए पानी, घर के सामने की नाली, आपकी सड़क, शौचालय, स्कूल का प्रबंधन, साफ-सफाई और तालाब बनते हैं।
गांवों के देश भारत में ग्राम पंचायतें सबसे अहम है। ग्रामीण भारत की तरक्की के लिए सरकारें तमाम योजनाएं इन्हीं पंयायतों के जरिए चलाती है। पंयायतों में वर्तमान समय में हर साल लाखों-करोड़ों रुपए आते हैं। सरकार समय समय पर अभियान चलाकर लोगों को बताती भी है कि कौन सी सरकारी योजनाएं उनके इलाके में चलाई जा रही हैं
सरकार हर साल लाखों करोड़ों रुपए एक ग्राम पंचायत को देती है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव समेत कई अधिकारी मिलकर उस फंड को विकास कार्यों में खर्च करते हैं। अगर आप को जानकारी होगी तो आप न सिर्फ प्रधान से बैठक में पूछ पाएंगे, बल्कि आरटीआई के द्वारा सरकार से भी सवाल कर सकते हैं। गांव कनेक्शन लगातार पंचायतों को लेकर ख़बरें करता रहता है। इस पंचायत सप्ताह में हमने लोगों से जानने की कोशिश की क्या वो जानते हैं प्रधान के कितने काम होते हैं, सैकड़ों ग्रामीओं के जवाब न में थे।

मुख्य रूप से ग्राम पंचायत की होती हैं ये जिम्मेदारियां

  • गाँव के रोड को पक्का करना, उनका रख रखाव करना
ग्राम पंचायत में जितनी भी कच्ची-पक्की सड़कों का निर्माण होता है, सभी ग्राम प्रधान को ही देखने होते हैं, साथ ही पानी निकासी के ड्रेनेज की भी व्यवस्था भी करनी होती है।

  • गाँव में पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था करना
इसमें ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी होती है कि ग्रामीणों के पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी होती है।


  • पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देना, दूध बिक्री केंद्र और डेयरी की व्यवस्था करना
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास पशुपालन कमाई का एक जरिया होता है, लेकिन पशुपालकों को दूध बिक्री की समस्या होती है, इसलिए पंचायत स्तर पर दूध बिक्री केंद्र व डेयरी की व्यवस्था होनी चाहिए। पशुपालन के लिए जानकारी, उनका टीका और उनका उपचार कराना भी पंचायती राज्य के अंतर्गत रखा गया है ताकि पशुपालन ज्यादा फायदेमंद हो।
  • सिंचाई के साधन की व्यवस्था
किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए सरकारी ट्यूबवेल की व्यवस्था, नहर से निकली नालियों की साफ-सफाई का काम भी ग्राम पंचायत को देखना होता है।

  • गाँव में स्वच्छता बनाये रखना
ग्रामीण क्षेत्र में नालियों की साफ-सफाई, गाँव में दवाइयों का छिड़काव, साथ एएनएम, आशा बहु टीका लगा रहीं हैं कि नहीं ये भी देखना होता है।
  • गाँव के सार्वजनिक स्थानों पर लाइट्स का इंतजाम करना
ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थान, जैसे मंदिर, मस्जिद आदि स्थानों पर लाइट की व्यवस्था करनी होती है, ताकि ऐसे स्थानों पर पर्याप्त उजाला रहे।
  • दाह संस्कार व कब्रिस्तान का रख रखाव करना
पंचायत में अलग-अलग धर्म व समुदाय के लोगों के लिए दाह संस्कार स्थल व कब्रिस्तान की देख रेख भी ग्राम पंचायत को करनी होती है। कब्रिस्तान की चाहरदिवारी का निर्माण भी ग्राम प्रधान को कराना होता है।

  • कृषि कार्यक्रमों में हिस्सा लेना
गाँवों में खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर कृषि गोष्ठी करानी होती है, ताकि किसानों को नई जानकारियां मिलती रहें।

  • कृषि को बढ़ावा देने वाले प्रयोगों प्रोत्साहित करना
अगर कोई किसान कृषि क्षेत्र में नया प्रयोग करता है तो उसे प्रोत्साहित करना होता है, जिससे दूसरे किसान भी उनसे जानकारी ले सकें।
  • गाँव में प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देना
गाँव में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए, समय-समय पर जागरूकता रैली निकालने, घर-घर जाकर लोगों को शिक्षा का महत्व समझाना ताकि वो अपने बच्चों को विद्यालय भेजें।
   
खेल का मैदान व खेल को बढ़ावा देना
बच्चों के लिए खेल के मैदान का इंतजाम करना व खेल कूद से सम्बंधित सामान की व्यवस्था करना।  विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता कराकर बच्चों में खेल और पढाई की भावना को प्रोत्साहित करना।
  • स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना
स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना, गाँव में सार्वजनिक शौचालय बनाना व उनका रख रखाव करना। जिनके घर में शौचालय का निर्माण हो गया है, उन्हें शौचालय प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना और लोगों को स्वच्छता अभियान का महत्व समझाना।
  • गाँव की सड़कों और सार्वजनिक स्थान पर पेड़ लगाना
गाँव को हरा-भरा बनाने के लिए गाँव की सड़कों और सार्वजनिक स्थान पर पेड़ लगाना और दूसरों को प्रोत्साहित करना, साथ ही उसका उनका रख रखाव करना।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम को आगे बढ़ाना
बेटियों को बढ़ावा देने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम को आगे बढ़ाना, जिससे लोग अपनी बेटियों को स्कूल भेजें।

  • जन्म मृत्यु विवाह आदि का रिकॉर्ड रखना
ग्राम पंचायत में जन्म मृत्यु विवाह आदि का रिकॉर्ड रखना, जिससे जनगणना जैसे कामों में आसानी आ जाए। इसके बारे में प्रशासन को समय-समय पर सूचित करना होता है।
  • गरीब बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था
शिक्षा के अधिकार के तहत एक से लेकर आठवीं तक बच्चों की शिक्षा की मुफ्त व्यवस्था करना।
  • गाँव में भाई चारे का माहौल बनाना
गाँव में किसी धर्म या समुदाय में लड़ाई-झगड़े न हो ऐसा माहौल बनाना, झगड़ों को सुलझाना व दोस्ताना माहौल पैदा करना।
  • आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करना
ग्राम पंचायत स्तर पर बच्चों, किशोरियों व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की होती है, वो काम कर रही हैं कि नहीं, सभी को पोषाहार मिल रहा है कि नहीं ये सब देखने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होती है।
  • मछली पालन को बढ़ावा देना
मनरेगा योजना के तहत मछली पालन को प्रोत्साहित करने के लिए तालाबों की खुदाई ग्राम पंचायत के कार्यों में शामिल किया गया है। अगर किसी ग्रामीण क्षेत्र में नदियां हैं तो उनका संरक्षण व मछली पालन भी ग्राम पंचायत के कार्यों में शामिल किया गया>


Blog writing shubham Thakur
7984072399
Mail : digitalmarketing2812@gmail.com


Comments

Popular posts from this blog

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana ,  popularly known as the PM-Kisan Yojana is a scheme that is meant to benefit the farmers in the country. And, in a bid to provide relief to the country’s farmers who fall under the beneficiary list of the PM-Kisan Yojana, the Government of India during the coronavirus lockdown period has released Rs 17,793 crores from March 24, 2020, till date. According to the Ministry of Agriculture & Farmers Welfare release on April 20 evening, the move will help around 8.89 crore farmer families. The statement also mentioned that in order to provide food security during the prevailing crisis due to the COVID-19 pandemic, the government decided to distribute pulses to the eligible households under Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana. The distribution of pulses will benefit around 19.50 crore household spread across 36 States and Union territories. Also, more than Rs 36,659 crore has been transferred by using Direct Benefit Transfer (DBT) ...

Cash Flow Mistakes that Every Entrepreneur Should Avoid

Cash Flow mistakes that can shut down your Business Cash Flow Mistakes that Every Entrepreneur Should Avoid Small businesses usually have a few people handling multiple functions; hence business cash flow needs to be given priority. Sometimes there are hidden expenses that the entrepreneur does not account for which impacts the cash flow situation.  Hence, you need to monitor and optimize the cash flow management and try and remain cash positive. Here are some of the cash flow mistakes made by companies that can hurt the business 1. Forced Growth Sometimes a company’s tend to grow without enough cash management. Unplanned hiring, too much investment in marketing or maybe a product development that has gone wrong, steps like these during business expansion can take a turn for the worse The cost of a few bad hirings can hamper your cash flows. You cannot spend too much time on their training only, the results need to show. So be careful when hiring expens...

5 Good Bookkeeping Habits for Small Business Owners

5 Good Bookkeeping Habits for Small Business Owners 5 Proven Bookkeeping Tips to Increase Cash Flow in your Business Do you feel that bookkeeping is not an important business activity?  You’re probably wrong if you think so.  What about money in the bank that could help you achieve your desired business goals? Now we’re talking. You don’t have to make bookkeeping more complicated than it needs to be. Adopting some basic, good bookkeeping habits can help you avoid costly errors and stay top of your books each month with little-to-no hassle. We have put together 5 bookkeeping tips for small business owners.  Follow these good bookkeeping habits to get a bigger and better handle on your cash flows: 1. Plan for Major Expenses   Is it likely that you will need a major computer upgrade or any equipment or machinery that needs to be replaced? You should be very honest and put such expenses that could be coming up in the next one to...