Skip to main content

गार्डनगिरी

गार्डनगिरी

बड़े शहरों में अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों को शुभम सिंह ‘वर्टीकल गार्डनिंग’ करना सिखा रहे हैं, जिससे उन्हें ताजा सब्ज़ियाँ भी मिले और घर में पड़ी बेकार प्लास्टिक की बोतलों का उचित उपयोग भी हो।

त्तर-प्रदेश के प्रतापगढ़ में रहने वाले शुभम सिंह को बचपन से ही पेड़-पौधों से लगाव रहा। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गुजरात में नौकरी भी की लेकिन बागवानी के प्रति उनका प्रेम बिल्कुल कम नहीं हुआ। 
उनके  गार्डन में गुलाब, गेंदे आदि फूलों के साथ-साथ बैंगन, शिमला मिर्च, धनिया, पालक, ब्रोकली, आलू, मूली, टमाटर, हरी मिर्च, गोभी, नींबू जैसी सब्ज़ियां और फल भी आपको मिल जाएंगे। शुभम ने  बागवानी शुरू की,

अगर कोई अपना गार्डन/बगीचा लगाना चाहता है तो उसे सबसे पहले क्या करना चाहिए?

शुभम: सबसे पहले आपको ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए जहां थोड़ी खुली जगह हो और अच्छी धूप आती हो। वैसे तो आजकल आप दीवार पर, बालकनी में भी वर्टिकल गार्डनिंग कर सकते हैं, लेकिन धूप बहुत ज़रूरी है। फिर ऐसी कोई जगह चुनें जो आपके घर के पास हो और जहां पर पानी की सुविधा हो।

2. अगर कोई पहली बार गार्डनिंग कर रहा है तो उन्हें किस तरह के पेड़-पौधे लगाने चाहिए?

शुभम: शुरूआत में आपको ऐसे पेड़-पौधे बोने चाहिए जिन्हें बहुत ज्यादा देखभाल की ज़रूरत न हो। फिर धीरे-धीरे जब आपकी पेड़-पौधों से अच्छी दोस्ती होने लगे तो आप दूसरे पेड़ लगाएं। शुरूआत के लिए, गेंदा, तुलसी, पुदीना, एलोवेरा, मनी प्लांट, आलू,पालक, चांदनी, डबल आदि।

शुभम: यह सबसे ज्यादा ज़रूरी स्टेप है और हमें पूरा ध्यान रखना चाहिये कि हमारी मिट्टी एकदम पोषण से भरपूर हो ताकि पेड़-पौधे अच्छे से पनपें। आप मिट्टी में रेत और गोबर की खाद या फिर वर्मी कंपोस्ट मिलाएं। याद रहे कि इसमें मिट्टी 30%, रेत 30% और कंपोस्ट 40% होना चाहिये और आपका पॉटिंग मिक्स तैयार है।

4. अगर हम छत पर पेड़-पौधे लगा रहे हैं तो क्या इससे हमारी छत में लीकेज हो सकता है या फिर किसी भी तरह से यह खराब हो सकती है?

शुभम:आप पौधों के लिए गमले, ग्रो बैग या फिर प्लांटर्स इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आपकी छत खराब नहीं होगी।

5. गार्डनिंग करने के कुछ क्रियात्मक और रचनात्मक तरीके बताएं?

शुभम: अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों को लगता है कि छोटी जगह में कैसे गार्डनिंग होगी और वह भी सब्ज़ियां उगाना? पर मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप आसानी से अपनी छोटी सी बालकनी या छत पर गार्डनिंग कर सकते हैं, बस आपको थोड़ा कलात्मक होना होगा।
आप बालकनी की दीवार पर वर्टीकल गार्डनिंग कर सकते हैं। प्लास्टिक की पुरानी-बेकार बोतलों को दीवारों पर लटकाकर उनमें पेड़-पौधे लगा सकते हैं। बहुत से लोग आजकल ऐसा कर रहे हैं। इन पौधों को बस थोड़ा-सा वक़्त चाहिए और थोड़ी सी मेहनत।

6. पौधों को पानी देने के कुछ ऐसे तरीके, जिससे कि पानी बर्बाद न हो?

शुभम: मुझे लगता है कि पानी देने का कोई सही या गलत तरीका नहीं होता है। आपको बस यह ध्यान में रखना है कि आपके गमलों में मिट्टी सूखी तो नहीं है। आपको मिट्टी को महसूस करना आना चाहिए ताकि जब भी आपको लगे कि मिट्टी में नमी नहीं है आप तुरंत पानी दें। इस बात का नियमित तौर पर ध्यान रखें कि मिट्टी में नमी बनी रहे। यह पेड़-पौधों के लिए काफी ज़रूरी है।

7. गार्डनिंग शुरू करने का सबसे बेहतर समय कौन-सा है?

शुभम: गार्डनिंग शुरू करने के लिए सबसे अच्छा मौसम मेरे हिसाब से सर्दियां और बसंत ऋतु है।

8. कोई घरेलू नुस्खा बताइए जिससे पेड़-पौधों को पोषण दिया जा सकता है?

शुभम: आप घर के गीले कचरे और केले के छिलकों से घर पर ही ‘लिक्विड फ़र्टिलाइज़र’ बना सकते हैं।
सब्ज़ियों के छिलके हर रोज़ आपकी किचन से निकलते ही हैं, आप इन्हें इकट्ठा कर लें और याद रखें कि आप इनमें एक गाँठ अदरक की भी डालें। अदरक एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह पेड़ों में फंफूद या फिर कोई अन्य बीमारी नहीं लगने देता। अब इसे मिक्सी में डालकर पीस लें।

Comments

Popular posts from this blog

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana ,  popularly known as the PM-Kisan Yojana is a scheme that is meant to benefit the farmers in the country. And, in a bid to provide relief to the country’s farmers who fall under the beneficiary list of the PM-Kisan Yojana, the Government of India during the coronavirus lockdown period has released Rs 17,793 crores from March 24, 2020, till date. According to the Ministry of Agriculture & Farmers Welfare release on April 20 evening, the move will help around 8.89 crore farmer families. The statement also mentioned that in order to provide food security during the prevailing crisis due to the COVID-19 pandemic, the government decided to distribute pulses to the eligible households under Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana. The distribution of pulses will benefit around 19.50 crore household spread across 36 States and Union territories. Also, more than Rs 36,659 crore has been transferred by using Direct Benefit Transfer (DBT) ...

Cash Flow Mistakes that Every Entrepreneur Should Avoid

Cash Flow mistakes that can shut down your Business Cash Flow Mistakes that Every Entrepreneur Should Avoid Small businesses usually have a few people handling multiple functions; hence business cash flow needs to be given priority. Sometimes there are hidden expenses that the entrepreneur does not account for which impacts the cash flow situation.  Hence, you need to monitor and optimize the cash flow management and try and remain cash positive. Here are some of the cash flow mistakes made by companies that can hurt the business 1. Forced Growth Sometimes a company’s tend to grow without enough cash management. Unplanned hiring, too much investment in marketing or maybe a product development that has gone wrong, steps like these during business expansion can take a turn for the worse The cost of a few bad hirings can hamper your cash flows. You cannot spend too much time on their training only, the results need to show. So be careful when hiring expens...

5 Good Bookkeeping Habits for Small Business Owners

5 Good Bookkeeping Habits for Small Business Owners 5 Proven Bookkeeping Tips to Increase Cash Flow in your Business Do you feel that bookkeeping is not an important business activity?  You’re probably wrong if you think so.  What about money in the bank that could help you achieve your desired business goals? Now we’re talking. You don’t have to make bookkeeping more complicated than it needs to be. Adopting some basic, good bookkeeping habits can help you avoid costly errors and stay top of your books each month with little-to-no hassle. We have put together 5 bookkeeping tips for small business owners.  Follow these good bookkeeping habits to get a bigger and better handle on your cash flows: 1. Plan for Major Expenses   Is it likely that you will need a major computer upgrade or any equipment or machinery that needs to be replaced? You should be very honest and put such expenses that could be coming up in the next one to...